Egypt Quest Jewel एक मज़ेदार और खतरनाक लत भरा एंड्रॉयड खेल है जो आपको एक जैसे दिखने वाले तीन या अधिक जवाहरातों के समूह को बनाने की चुनौती देता है ताकि आप स्तर के लक्ष्य को पा सकें तथा इसमें सफल हो सकें। यह खेल शुरूआत से ही आपको उत्साहपूर्ण लगेगा।
Egypt Quest Jewel में गेमप्ले काफी सरल है क्योंकि यह खेल आपको यकीनन मशहूर केंड़ी क्रश की याद दिलाएगा। प्रत्येक बारी में आपको भिन्न जवाहरातों का मिश्रण मिलेगा। इन्हें इकट्ठा करने के लिए, आपको एक जैसे दिखने वाले तीन या अधिक जवाहरातों के समूह बनाने होंगे यह आप निकट स्थित जवाहरातों के स्थान को बदल कर, कर सकते हैं। फिर आप उन्हें गायब होता पाएँगे और तभी नए जवाहरातों के लिए स्थान बनेगा।
प्रत्येक बारी में आपको एक अलग लक्ष्य तक पहुंचना होगा। कभी-कभी आपको कम से कम एक ही तरह के जवाहरात इकट्ठा करने पड़ेंगे, पर अन्य बारियों में आपको खास तत्वों से छुटकारा पाना पड़ेगा। साथ ही, आपको यह लक्ष्य सीमित चालों से हासिल करना पडेगा।
Egypt Quest Jewel में आपको सैंकड़ों कठिन स्तर मिलेंगे। चुनौती स्वीकारें और सभी में सफलता पाएँ!
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.0, 4.0.1, 4.0.2 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Egypt Quest Jewel के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी